लेखपालो ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन संवाददाता प्रदीप सैनी भोगांव। अपनी मांगो को लेकर लेखपालो ने थाना परिसर मे आयोजित समाधान ...
लेखपालो ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
संवाददाता प्रदीप सैनी
भोगांव।
अपनी मांगो को लेकर लेखपालो ने थाना परिसर मे आयोजित समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुये मांगो को पूरा करने की मांग की।
शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर थाना कोतवाली मे आयोजित थाना समाधान मे लेखपालो ने काली पट्टी बाधंकर विरोध जताया।
थाना परिसर मे आयोजित थाना समाधान दिवस पर तहसीलदार घासीराम ने आने बाले फरियादियो की समस्याओ को सुना।
इस मौके पर क्राइम प्रभारी निरीक्षक ब्रजकिशोर, लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेंना, संध्या यादव, अल्का यादव, अरविन्द आर्या, पवन कुमार, जयदीप कुमार,राजेश गौतम, राहुल शुक्ला, अब्दुल नगीन, आकाश, मनोज, अंजुल राजपूत, अनुराधा, गौरव कुमार, प्रदीप गोयल, चन्द्रपाल यादव, मुनेश यादव, आदित्य यादव, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।
No comments