FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

नशामुक्ति के संकल्प के साथ पीपल चौक में मनाया गया जितिया मेला।

नशामुक्ति के संकल्प के साथ पीपल चौक में मनाया गया जितिया मेला। गांव के कुछ लोग कथित तौर पर विवाद और मारपीट की घटना पर पुलिस कर रही जांच। केर...

नशामुक्ति के संकल्प के साथ पीपल चौक में मनाया गया जितिया मेला।


गांव के कुछ लोग कथित तौर पर विवाद और मारपीट की घटना पर पुलिस कर रही जांच।


केरेडारी/अशोक बंटी राज


केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बारियातु पंचायत स्थित पीपल चौक मेला स्थल पर नशामुक्ति के संदेश के साथ जितिया मेला का आयोजन किया गया। मेला के दौरान नशामुक्त समाज बनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी ने मेला मंच का उद्घाटन किया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर साव, सचिव सह मंच संचालक अशोक बंटी राज, कोषाध्यक्ष शंकर साव, सुबोध कुमार, संरक्षक विकास साव (मुखिया प्रतिनिधि), संयुक्त सचिव जागेश्वर साव (पंचायत समिति सदस्य), उपाध्यक्ष अनिल सिंह तथा पूजा प्रभारी गंदोरी साव समेत समिति के सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेला में दीपू वर्मा, चिंतामण भुईयां, शिवनंदन साव, अजित कुमार, विजय कुमार, गौतम साव, विक्रम साव, सुजीत कुमार, सचिन कुमार, दीपू साव, प्रकाश साव, उमेश साव, लक्ष्मण कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, प्रभु साव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार मेला का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हालांकि, मेला के दौरान गांव में कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर विवाद और मारपीट की घटना की बात सामने आई है। घटना को लेकर दूसरे दिन मामला थाना तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद किस परिस्थिति में हुआ, इसकी पुलिस स्तर से अभी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं