FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित। मगध-संघमित्रा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने क...

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।


मगध-संघमित्रा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने को लेकर यूनियन और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर दिया गया जोर।


टंडवा/ अशोक बंटी राज


2 अक्टूबर 2026 को मगध-संघमित्रा क्षेत्र के मगध परियोजना कार्यालय में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने यूनियन के नेताओं एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यूनियन के नेता और अधिकारी मिलकर मगध-संघमित्रा क्षेत्र तथा आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें, ताकि कोयला उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी की सहभागिता, बेहतर तालमेल और सकारात्मक कार्यशैली को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) फूल झा, एरिया मानव संसाधन अधिकारी अशोक कुमार, परियोजना पदाधिकारी राकेश कुमार, शंभूनाथ झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यूनियन के प्रतिनिधियों और सीसीएल अधिकारियों के बीच क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि तथा आपसी सहयोग के माध्यम से कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं