FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर में 108 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर शारदीय नवरात्र का शुभारंभ,

मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर में 108 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में नौ दिनों तक भव्य भंडा...

मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर में 108 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर शारदीय नवरात्र का शुभारंभ,


मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में नौ दिनों तक भव्य भंडारा  


 पतरा खुर्द के देवी मंडप परिसर से 221 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा, 9 दिनों तक पाठ का आयोजन।


केरेडारी/अशोक बंटी राज



हजारीबाग जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर तथा केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन मां अष्टभुजी मंदिर, कंडाबेर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही 108 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर में माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। मंदिर में प्रतिपदा से अष्टमी की रात्रि तक अखंड ज्योति प्रज्वलित रहेगी। प्रतिदिन सुबह छह बजे से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। संध्या महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, देर रात तक भक्ति जागरण के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा।


 मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में नौ दिनों तक भव्य भंडारा 


शारदीय नवरात्र के अवसर पर कंडाबेर माता स्थान में मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत के मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में नौ दिनों तक सुबह और शाम भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, रात्रि में प्रतिदिन लगभग दो से तीन हजार श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। वहीं, दिन में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं सहित करीब पांच सौ से एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन, पुजारियों और पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा-अर्चना और भंडारे की व्यवस्था की जा रही है।


 पतरा खुर्द देवी मंडप में 221 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा।


इधर, कंडाबेर पंचायत के पतरा खुर्द स्थित देवी मंडप परिसर से शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर 221 कलशों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल उठाया और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः देवी मंडप परिसर पहुंचकर कलश स्थापित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया दिनेश साव शामिल हुए। देवी मंडप में आगामी नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना, पाठ और सुबह-शाम महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।



 नवरात्र में नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व :-ज्योतिषाचार्य उमेश पाठक


 मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर के विद्वान ज्योतिषाचार्य उमेश पाठक ने शारदीय नवरात्र के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु उपवास रखते हैं, देवी मंत्रों का जाप करते हैं और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर माता की आराधना करते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर कलश स्थापना, अखंड ज्योति प्रज्वलन और कन्या पूजन जैसी धार्मिक परंपराओं का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन रहकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।कंडाबेर माता स्थान में भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष नौ दिनों तक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।



पूजा समिति और व्यवस्थापकों की अहम भूमिका


नवरात्र महोत्सव को सफल बनाने में मुखिया दिनेश साव, ज्योतिषाचार्य उमेश पाठक, महेश पाठक, राजेश साव, अशोक बंटी राज, हरि साव, सुरेश राम, रामचंद्र साव, बीरबल कुमार, करम साव, कुलदीप साव, रामकुमार साव, अवध राणा, पंकज मिश्रा, पुजारी लोकनाथ पाठक, केदार साव, महेश साव, प्रेम साव, लखन साव, बिहारी साव, अशोक राणा, चंद्रदीप साव, नकुल साव, अंकित राज, आनंद राज, धनु साव, रविंदर कुमार, भुनेश्वर साव (छोटे), राकेश श्रीवास्तव, गोपाल ठाकुर, अशोक साव, मनोज साव सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वही पतरा खुर्द से प्रबिल कुमार, टहल राणा और पारसनाथ राणा सहित अन्य ग्रामीण भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कंडाबेर और पतरा खुर्द में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल है।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं