खाड़ेदेवर में बिजली की तीन समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन विद्युत तार लगवाने, नए पोल स्थापित कराने और मकान के अंदर लगे तिरछे...
खाड़ेदेवर में बिजली की तीन समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
विद्युत तार लगवाने, नए पोल स्थापित कराने और मकान के अंदर लगे तिरछे पोल को हटाने की मांग
गुरसहायगंज, कन्नौज।
संवाददाता- राजू खान
ग्राम पंचायत खाड़ेदेवर में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी तीन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने पावर हाउस गुरसहायगंज में बड़े बाबू श्री आशीष यादव जी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों के घरों तक विद्युत आपूर्ति के लिए पूर्व में हटाए गए लगभग 200 मीटर विद्युत तार दोबारा लगवाने, बांस के सहारे लगाए गए तारों की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक स्थानों पर नए विद्युत पोल स्थापित कराने तथा एक मकान के अंदर लगे तिरछे विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की गई।
संगठन ने बताया कि मकान के अंदर लगे तिरछे पोल और छत के पास झूलते तारों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। किसान यूनियन ने विद्युत विभाग से तीनों समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द समाधान कराने की मांग की।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद अली, जिलाध्यक्ष मकबूल अहमद सहित संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का संतोषजनक निस्तारण नहीं होने पर ग्रामीणों के हित में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, जनपद कन्नौज
🌾 जय जवान – जय किसान 🌾
No comments