FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 56 लीटर कच्ची शराब जप्तNews

 *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 56 लीटर कच्ची शराब जप्त*         पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वार...

 *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 56 लीटर कच्ची शराब जप्त*


        पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। 

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया के मार्ग दर्शन में थाना ग्वारीघाट पुलिस टीम द्वारा 1 आरोपी को पकड़ते हुये 56 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।

       थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री कन्हैया बघेल ने बताया कि दिनांक 6-10-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राज बर्मन नाम का युवक अपने घर के पास दुर्गानगर काली मंच के पास कच्ची शराब रखे बेचने के लिये खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक अपने पास 15-15 लीटर वाले 4 गुम्मे रखे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर राज उर्फ रोहित बर्मन उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गानगर काली मंच के पास ग्वारीघाट बताया, जिसके कब्जे में रखे चारों गुम्मों को चैक करने पर कुल 56 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 11 हजार रूपये की रखी मिली, उक्त कच्ची  शराब के संबंध में पूछताछ  करने पर महुआ खरीदकर घर पर शराब बनाना तथा शराब निर्माण सामग्री घर के पीछे खदान में फैंक देना बताया।

 आरोपी के कब्जे से चारों गुम्मों में कुल 56 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका-  आरोपी को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने मेंउप निरीक्षक परिणिता बेलेकर, आरक्षक गुड्डू सिंह, दीपक रजावत की सराहनीय भूमिका रही।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं