FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

समर के स्टार्टर का तार सही करते करेंट की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत News

 समर के स्टार्टर का तार सही करते करेंट की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत  मामला कन्नौज जिले के थाना ठठिया के बलनापुर गांव का। • परिजनों ...

 समर के स्टार्टर का तार सही करते करेंट की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत 


मामला कन्नौज जिले के थाना ठठिया के बलनापुर गांव का।



• परिजनों ने नहीं दी पुलिस को सूचना, कर दिया अंतिम संस्कार।

अवनीश चंद्र तिवारी छोटे 

कन्नौज। 

घरेलू समर के स्टार्टर का तार सही करने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक बिजली करेंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, थाना ठठिया क्षेत्र के गांव बलनापुर गांव निवासी सुधीश सक्सेना का 22 वर्षीय पुत्र गौरव अपने घर पर सुबह 8 बजे के करीब पानी भरने के लिए अपना घरेलू समर चालू करने गया था। समर चालू नहीं हुआ तो गौरव समर के स्टार्टर का तार खुद ही ठीक करने लगा। इसी दौरान बिजली करेंट की चपेट में आकर गौरव गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। शोर की आवाज पर जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे तो गौरव को जमीन पर पड़ा देख हड़कंप मच गया। इससे पहले कि युवक को उपचार हेतु ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी।

गौरव की मौत पर परिजनों की चीख पुकार मच गई।
मामले की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई और गौरव का अंतिम संस्कार कन्नौज स्थित मेंहदी घाट पर कर दिया गया।

मामले में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें परिजनों द्वारा मामले की जानकारी नहीं दी गई इसीलिए कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी।

मृतक गौरव अपने पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। भाई बहनों में सोनम, प्रदीप, शिवा, शिवानी हैं।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!