FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बादम कोल ब्लॉक की पहल, मेधावी छात्राओं को मिली साइकिल; शिक्षा के लिए किया प्रेरित

बादम कोल ब्लॉक की पहल, मेधावी छात्राओं को मिली साइकिल; शिक्षा के लिए किया प्रेरित शिक्षित होकर परिवार, गांव और राज्य का नाम रोशन करें छात्रा...

बादम कोल ब्लॉक की पहल, मेधावी छात्राओं को मिली साइकिल; शिक्षा के लिए किया प्रेरित


शिक्षित होकर परिवार, गांव और राज्य का नाम रोशन करें छात्राएं : सदानंद चेरी एजीएम एनटीपीसी माईनिंग,


बड़कागांव, बादम/अशोक बंटी राज


एनटीपीसी बादम कोयला खनन परियोजना की ओर से सामुदायिक विकास के तहत मेधावी छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई को आसान बनाना है। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक सीताराम मांझी एवं अपर महाप्रबंधक (माइनिंग लैंड/सीएसआर) सदानंद चेरी यू. उपस्थित रहे।


शिक्षित होकर परिवार, गांव और राज्य का नाम रोशन करें छात्राएं : सदानंद चेरी यूं एजीएम एनटीपीसी माईनिंग,


इस अवसर पर एनटीपीसी के अधिकारी सदानंद चेरी ने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर परिवार, गांव और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्राएं प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर बन सकती हैं। एक बच्ची के शिक्षित होने से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए आईआईटी, मेडिकल, बैंकिंग और कंप्यूटर सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय से जानकारी लेकर योग्यता के अनुसार नामांकन करा सकते हैं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने एनटीपीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं