FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

वोट चोरी के सहारे चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: शिवपाल यादवNews

 वोट चोरी के सहारे चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: शिवपाल यादव भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव का सपा नेता जय कुमार तिवारी...

 वोट चोरी के सहारे चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: शिवपाल यादव


भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव का सपा नेता जय कुमार तिवारी के बड़े भाई सहित परिवार  ने किया स्वागत



 कन्नौज

रिपोर्ट - अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे 

कन्नौज सदर क्षेत्र के कुतलूपुर स्थित सपा नेता जय कुमार तिवारी ‘बउअन  के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। उनके पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

भागवत कथा में शामिल होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत की और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए वोट की चोरी करती है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करती है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दो प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी से डरी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा वोट की चोरी करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वोट की चोरी के साथ-साथ भगवान के चढ़ावे का चंदा भी चोरी करती है।

ग्राम पंचायत चुनाव टाले जाने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि बेईमानी के चक्कर में चुनाव टाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव निर्धारित समय पर होने चाहिए और इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने स्पष्ट कहा कि अखिलेश यादव उनके नेता हैं और विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।

बसपा की चुनौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब बसपा का अस्तित्व खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि बसपा टूट चुकी है और भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा जो कहेगी, बसपा वही करेगी।

चुनाव आयोग को लेकर भी शिवपाल यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता अब सड़कों पर है और चुनाव ईमानदारी एवं निष्पक्ष तरीके से कराए जाने चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सीटों के बंटवारे का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।

श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से धार्मिक आयोजनों में आस्था के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होना उनके परिवार की परंपरा रही है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव,ओम प्रकाश तिवारी,प्रदेश सचिव बंटी शर्मा, सपा नेता हुकुम सिंह यादव,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, कुक्कू चौहान, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य,शशिमा सिंह दोहरे, राजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, गणेश द्वीवेदी पूर्व प्रधान, राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,अशोक तिवारी,संतोष तिवारी,विजय कुमार तिवारी,सोनू यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख,सपा नेता विवेक पाल, शिब्बू तिवारी, योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष छात्रसभा,पिन्टू यादव,टिंकू पाल, नितिन यादव, सहित नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!