डाडीकलां पुलिस ने प्रकाश ठाकुर हत्याकांड का किया उद्भेदन,एक को भेजा जेल। News 24 First Express Barkagaon/Hazaribagh बड़कागांव: प्रखंड अ...
डाडीकलां पुलिस ने प्रकाश ठाकुर हत्याकांड का किया उद्भेदन,एक को भेजा जेल।
News 24 First Express
Barkagaon/Hazaribagh
बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत चेपाकला निवासी प्रकाश ठाकुर की हत्या का खुलासा बड़कागांव पुलिस द्वारा करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि चेपाकला निवासी उमेश साव उक्त कांड में पुरानी दुश्मनी के तहत हत्या करने की बात स्वीकार किया है। उमेश के भाई लखन साव पर 2017 में हमला कर जान मारने का प्रयास,त्रिवेणी सैनिक लंगातू कार्यालय परिसर में 2019 में उमेश एवं सिकंदर साव पर गोली चलाने के साथ-साथ उमेश साव द्वारा किसी भी योजना में प्रकाश ठाकुर द्वारा बार-बार बाधक पहुंचाने के कारण हत्या की गई है। एसडीपीओ श्री कुमार ने आगे बताया कि उक्त कांड में नामजद अन्य अभियुक्तों के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल जारी है। बहुत जल्द ही उक्त कांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने का काम किया जाएगा। इसके लिए बड़कागांव पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, डाडीकलां सहायक थाना प्रभारी पिंटू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी अनुसंधान में लगाए गए हैं। ज्ञात हो कि प्रकाश ठाकुर की हत्या 28 नवंबर की रात घर में घुसकर की गई थी। इस संबंध में पत्नी सावित्री देवी के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 289/24 धारा 332/ 103 (1),303(2),3(5) बीएनएस 27 आर्म एक्ट के तहत 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज करते हुए बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं डाडीकला सहायक थाना प्रभारी पिंटू कुमार द्वारा क्षेत्र में सघन छापामारी करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
बरामदगी
घटनास्थल शव के पास से तीन जिन्दा कारतुस एवं एक कारतुस का खोखा, अभियुक्त उमेश साव के पास से एक एड्रॉइड मोबाईल फोन
छापामारी दल
पवन कुमार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बड़कागाँव
अनिल कुमार पुलिस निरीक्षक बड़कागाँव, पु०अ०नि० पिन्टू कुमार ओ०पी० प्रभारी डाड़ीकला।पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह डाड़ीकला ओ०पी० स०अ०नि० चन्द्रमोहन झा डाड़ीकला ओ०पी० हवलदार दुखन राम डाड़ीकला ओ०पी० हवलदार सालो किस्कू डाड़ीकला ओ०पीo आरक्षी 219 मनोज कुमार डाड़ीकला ओ०पी०
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments