यूपी जनपद फर्रुखाबाद यातायात पुलिस फतेहगढ़ ने स्कूली बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के पाठ, सुरक्षित आवागमन के लिए किया जागरूक। फतेहगढ़ पुलिस...
यूपी जनपद फर्रुखाबाद यातायात पुलिस फतेहगढ़ ने स्कूली बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के पाठ, सुरक्षित आवागमन के लिए किया जागरूक।
फतेहगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ यातायात पुलिस टीम ने मिलिट्री चौराहा, फतेहगढ़ पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर फतेहगढ़ यातायात पुलिस टीम ने केंद्रीय विद्यालय, ब्लू व्हेल स्कूल तथा सेंट एंथोनी स्कूल के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, सीटबेल्ट व हेलमेट के प्रयोग और सुरक्षित आवागमन के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया
रिपोर्ट अनिल कुमार यादव ब्यूरो कानपुर मंडल
No comments