FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों की समीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देशNews

  विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों की समीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश रिपोर्ट अनिल कुमार यादव ब्यूरो कानपुर मंडल  जनपद फ...

 विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों की समीक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश




रिपोर्ट अनिल कुमार यादव ब्यूरो कानपुर मंडल 

जनपद फर्रुखाबाद | 

दिनांक 07 अक्टूबर 2026 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद के समस्त विकास खण्डों में संचालित विकास कार्यों एवं विकसित भारत-जी राम जी (VB-GRAM G) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान विकास खण्डों में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति एवं कार्यप्रगति का परीक्षण किया गया। समीक्षा में पाया गया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कुछ स्थानों पर कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है तथा संबंधित कार्मिकों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित 29,000 मानव दिवस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।

समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर 13 ग्राम पंचायत सचिवों एवं 03 तकनीकी सहायकों को चेतावनी/आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

विकास खण्ड राजेपुर के ग्राम विकास अधिकारी श्री अतुल अग्निहोत्री के विरुद्ध शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने तथा VBGRAMG मे रूचि ना लेने तथा बैठक मे अनुपस्थित रहने उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर निलम्बन/अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त, जिन ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है तथा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं की जा रही है, ऐसे ग्राम रोजगार सेवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा VB-GRAM G के कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।


उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव को सुनिश्चित किया जाए। भविष्य में कार्यों में लापरवाही, लक्ष्य की पूर्ति में शिथिलता अथवा शासन के निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं