बेंगवरी पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 14 नवंबर को होगा मतदान केरेडारी। अशोक बंटी राज केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी ...
बेंगवरी पैक्स चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 14 नवंबर को होगा मतदान
केरेडारी। अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को निर्वाची पदाधिकारी सह चरही बीसीओ शौकत सरवर ने बेंगवरी पैक्स भवन में चुनाव की अधिसूचना एवं मतदाता सूची चस्पा कर उसका प्रकाशन किया। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने, आपत्तियों के निष्पादन तथा संशोधित मतदाता सूची का पुनः प्रकाशन आगामी 11 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद 3 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।वही 4 नवंबर को नामांकन पत्रों पर आपत्ति दर्ज कराने एवं आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरण में 14 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।



No comments