हर संभव मदद के लिए तैयार, जख्मी देवा साव का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे समाजसेवी बालेश्वर साव, केरेडारी/अशोक बंटी राज केरेडारी प्रखंड क्षेत...
हर संभव मदद के लिए तैयार, जख्मी देवा साव का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे समाजसेवी बालेश्वर साव,
केरेडारी/अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बारियातु गांव निवासी देवा साव गंभीर रूप से घायल होने के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। देवा साव के दाहिने पैर की जांघ टूट गया है और गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवा साव के घायल होने की जानकारी मिलने पर समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी बालेश्वर साव हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती देवा साव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा हर संभव मदद करने की बात कही। बताया जाता है कि देवा साव जंगल में अपने पालतू मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश हो रही थी। बारिश के कारण रास्ते में पैर फिसल जाने से वह गिर पड़े, जिससे उनके दाहिने पैर की जांघ में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास मौजूद अन्य चरवाहों ने उन्हें उठाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों द्वारा घायल देवा साव को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। वहीं, बालेश्वर साव द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लेने और आगे मदद करने की बात कहने पर परिजनों ने आभार जताया।


No comments