FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अब अस्पताल में ही बनेगा नवजात का आधार कार्डNews

 सिंगरौली  रिपोर्ट सूरज सिंह  अब अस्पताल में ही बनेगा नवजात का आधार कार्ड सिंगरौली में नई पहल मंगलवार-बुधवार को जिला अस्पताल समेत चार केंद्र...

 सिंगरौली 

रिपोर्ट सूरज सिंह 

अब अस्पताल में ही बनेगा नवजात का आधार कार्ड


सिंगरौली में नई पहल मंगलवार-बुधवार को जिला अस्पताल समेत चार केंद्रों पर आधार पंजीयन और अपडेट की सुविधा

 सिंगरौली

 नवजात शिशुओं को आधार के लिए इधर-उधर भटकने से राहत मिलने वाली है।

 कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर डाक विभाग के सहयोग से जिले के शासकीय अस्पतालों में ही 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन एवं अपडेशन कराया जाएगा। प्रशासन ने जिले के प्रत्येक नवजात का शत-प्रतिशत आधार नामांकन कराने का लक्ष्य तय किया है।

इसके लिए प्रत्येक मंगलवार और बुधवार निर्धारित केंद्रों पर आधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला चिकित्सालय बैढ़न, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी और सिविल अस्पताल बरगवां में डाक विभाग के दो-दो कर्मचारी आधार पंजीयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जन्म के साथ आधार की तैयारी
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात का आधार नामांकन जन्म स्थान पर ही आसानी से कराया जाए,

 ताकि कोई बच्चा आधार से वंचित न रहे। निर्धारित दिवसों पर अस्पतालों में मोबाइल आधार किट के साथ ऑपरेटरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर भी संस्थागत जन्म के आधार पर आधार नामांकन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभिभावकों का मोबाइल नंबर भी होगा अपडेट
प्रशासन ने जन्म पंजीयन के साथ ही आधार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया है। साथ ही अभिभावकों का मोबाइल नंबर आधार में अपडेट कराने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे शासन की डीबीटी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

आधार सेवा के साथ डाक विभाग के कर्मचारी आम नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी भी देंगे।
कलेक्टर ने यूआईडीएआई और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जिला स्तरीय समन्वयकों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अब प्रशासन की निगाह इस बात पर है कि सिंगरौली में कोई भी नवजात आधार पंजीयन से वंचित न रह जाए।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं