धानापुर (चंदौली) बेहद गरीब परिवार के चारो सदस्यो को किया मृत घोषित, योजनाओ से वंचित, जिलाधिकारी संज्ञान लें, मुर्दों को जिंदा करवाएं और अध...
धानापुर (चंदौली)
बेहद गरीब परिवार के चारो सदस्यो को किया मृत घोषित, योजनाओ से वंचित,
जिलाधिकारी संज्ञान लें, मुर्दों को जिंदा करवाएं और अधिकारियों को सुधारें: अंजनी सिंह
धानापुर (चंदौली) / बजरंगी प्रसाद। जनपद चंदौली मे मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सरकारी मामलो मे हो रही घोर लापरवाही का खुलासा किया। आरोप लगाया कि पीडितो द्वारा गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नही की जा रही है। सरकारी बाबूओ व अधिकारीओ की घोर निंदा करते हुए कहा कि हैरान करने वाली लापरवाही देखने व सुनने को मिल रही है। उन्होने कहा कि अधिकारीयो की लापरवाही के शिकार गांव की जनता बन जा रही है।
जिसकी वजह से वह पात्र होकर भी योजनाओ से वंचित हो जा रहे है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गरीब, लाचार और पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर है। लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मर्जी और मेहरबानी पर लोग जीने को मजबूर हैं। कहा कि स्वास्थ्य हो या राशन अथवा पेंशन, किसान सम्मान निधि की बात करे या सरकारी अथवा गैर सरकारी मामलो मे हर जगह भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। अधिकारीयो की लापरवाही से लोग कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर हैं। किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में मुन्ना पासवान और उनके परिवार को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन से मांग किया कि मामले की तत्काल जांच कर मुन्ना पासवान एवं उनके पूरे परिवार के नाम राशन कार्ड में सही कराऐ जाएं।उन्हें निर्बाध रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए।
जिला प्रशासन को चेतावनी दिया कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया। तो ऐसे कई पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तहसील सकलडीहां मे घेराव व धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील एवं जिला प्रशासन की होगी।
No comments