ग्रामीणों की मांग पर इतिज स्कूल से 13 माइल तक सड़क निर्माण शुरू, आवागमन होगा सुगम। बड़कागांव हजारीबाग Ashok Banty Raj बड़कागांव:- ग्राम...
ग्रामीणों की मांग पर इतिज स्कूल से 13 माइल तक सड़क निर्माण शुरू, आवागमन होगा सुगम।
बड़कागांव हजारीबाग
Ashok Banty Raj
बड़कागांव:- ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा इतिज स्कूल से 13 माइल तक पक्की सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लगभग 8 किलोमीटर लंबी और 15 फीट चौड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने के साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक (इन्फ्रा) ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। परियोजना की ओर से बताया गया कि सड़क निर्माण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा क्षेत्र में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय में पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।


No comments