लोकेशन: कन्नौज रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे फौजी की पत्नी से टप्पेबाजों ने पार कर दी हजारों की नकदी और ज्वैलरी मामला कन्नौज ज...
लोकेशन: कन्नौज
रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे
फौजी की पत्नी से टप्पेबाजों ने पार कर दी हजारों की नकदी और ज्वैलरी
मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के पटेल नागर तिराहे के निकट का।
बस में चढ़ने के दौरान महिला के साथ हुई वारदात।
महिला के बैग से पर्स गायब होने के बाद शोरगुल पर हुई जानकारी।
मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल।
इंदरगढ़ के चटरवापुर गांव निवासी महिला नीरज देवी के मुताबिक पति मदन सिंह करते हैं फौज में नौकरी।
मायके से अपने ससुराल जाने के लिए रवाना हुईं थीं पीड़ित महिला।
घटनाक्रम की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को रुकवाकर उसमें सवार यात्रियों की भी की चेकिंग।
मामले को लेकर मचा रहा हड़कंप का माहौल, सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।
No comments