कराली पैक्स में चुनाव की तैयारी, 28 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया केरेडारी/अशोक बंटी राज हजारीबाग। सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, ...
कराली पैक्स में चुनाव की तैयारी, 28 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
केरेडारी/अशोक बंटी राज
हजारीबाग। सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, हजारीबाग अंचल द्वारा कराली पैक्स (एमपीसीएस) लिमिटेड की प्रबंध समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के निर्वाचन को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। उसी दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा दोपहर 2:30 बजे नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।
29 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आपत्तियों का निपटारा तथा दोपहर 2:30 बजे अंतिम सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।
30 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित है। इसके बाद शाम 4 बजे चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना में निर्वाचन पदाधिकारी एवं अनुकल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया है। संबंधित समिति के अध्यक्ष/प्रशासक से सदस्यों की सत्यापित सूची, मतदाता सूची तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर निर्वाचन प्रक्रिया संचालित करने को कहा गया है। सहकारिता समितियों के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत कराई जाएगी।


No comments