FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

झारखंड में 2 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

झारखंड में 2 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। हजारीबाग/राँची झारखंड में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक मौसम का मिजाज बदला...

झारखंड में 2 सितंबर तक बारिश के आसार, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।


हजारीबाग/राँची


झारखंड में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, राँची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और धनबाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। 1 सितंबर को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा समेत कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं 2 सितंबर को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!