केरेडारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा केरेडारी/अशोक बंटी राज केरेडारी झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा ...
केरेडारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
केरेडारी/अशोक बंटी राज
केरेडारी झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा प्रखंड समिति की ओर से मंगलवार को केरेडारी पंचायत सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पटेल, एवं संचालन युवा मोर्चा जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। वही बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव बेदिया उपस्थित हुवे। वही बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पंचायत स्तर तक कमेटी का विस्तार करने को लेकर चर्चा की गई। तथा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार ओझा , समेत उपाध्यक्ष देवानंद महतो, मो कौसर, आलोक कुमार महतो, सचिव केदार कुमार महतो, उप सचिव मनीष कुमार, गोपाल कुमार, उपेंद्र दास, कोषाध्यक्ष दशरथ कुमार संगठन सचिव विनोद कुमार महतो, एवं अन्य पदों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments