कन्नौज रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे नौजवानों को अपने निवास पर ही मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर_अखिलेश • राष्ट्रीय अध्यक...
कन्नौज
रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे
नौजवानों को अपने निवास पर ही मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर_अखिलेश
• राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वरोजगार के लिए सोलर प्रशिक्षण वाहन को दिखाई हरी झंडी
• मिशन 2027 के तहत सपा सरकार बनाने का भी किया गया आह्वान
बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव की सोच के अनुरूप ‘भारत प्रथम सुमा सौर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन’ का संचालन शुरू किया गया है। 15 अगस्त को लखनऊ सपा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह वाहन अब कन्नौज संसदीय क्षेत्र के गांव-गांव और शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को जागरूक व प्रशिक्षित कर रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नौजवानों को बिना किसी अत्यधिक खर्च या बाहर गए बिना क्षेत्र में ही सोलर ऊर्जा का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा सोलर कंपनियों में रोजगार पाने के साथ-साथ खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और सामान्य नागरिक भी इस वाहन के जरिए सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक अन्वेश सिंह चौहान ने मिशन 2027 के तहत प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस दौरान घर-घर जाकर अखिलेश यादव के फोटो और पोस्टर वितरित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी, भोले कुरैशी, संजय दुबे, बजरंग सिंह चौहान, यशवीर भदौरिया, शरद यादव, शैलेंद्र सिंह राठौर, नेम सिंह यादव, अंशु पाल, आसिफ हुसैन, कौशर खान, विवेक पाल, आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments