FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

महिला की पैतृक जमीन पर रखी झोपड़ी को तोड़ने वाले आरोपी और लेखपाल पर कार्यवाही को लेकर नीली क्रांति का प्रदर्शन News

महिला की पैतृक जमीन पर रखी झोपड़ी को तोड़ने वाले आरोपी और लेखपाल पर कार्यवाही को लेकर नीली क्रांति का प्रदर्शन  • मामला कन्नौज तिर्वा के धूर...

महिला की पैतृक जमीन पर रखी झोपड़ी को तोड़ने वाले आरोपी और लेखपाल पर कार्यवाही को लेकर नीली क्रांति का प्रदर्शन 


• मामला कन्नौज तिर्वा के धूरपुर गांव का हैं।

• नीली क्रांति बहुजन एकता मिशन ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
कन्नौज।

 रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी 

एक महिला की पैतृक जमीन पर रखी झोपड़ी को दबंग युवक द्वारा तोड़ दिए जाने तथा संबंधित लेखपाल पर भी आरोपी है कि  महिला की जमीन पर जबरन कब्जा दिलाया। उक्त मामले में कार्यवाही को लेकर नीली क्रांति बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने तहसील तिर्वा में प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक अनीता देवी की पैतृक जमीन पर रखी झोपड़ी को गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने लेखपाल की मदद से गिरा दी। 

इसी मामले में नीली क्रांति मिशन संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार जाटव अपने संगठन के कार्यकर्ताओं व सदस्यों के साथ तिर्वा तहसील  पहुंचे थे। संगठन के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार अभिषेक मिश्रा को पांच सूत्रीय शिकायती पत्र देकर उक्त दबंग युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 

ज्ञापन में पदाधिकारियों की मांग थी कि, महिला कि जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर उसकी जमीन दिलाई जाए और कब्जाधारी सहित दोषी लेखपाल के अलावा मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाय और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।

उक्त मामले में तहसीलदार अभिषेक मिश्रा से वार्ता करने पर बताया कि   टीम बनाकर मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं