बोकारो रिपोर्ट:- तुलसी प्रसाद बोकारो संवाददाता बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह में सोमवार देर र...
बोकारो
रिपोर्ट:- तुलसी प्रसाद बोकारो संवाददाता
बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई घटना जारंगडीह मुख्य सड़क पर काटा घर के समीप सोमवार रात लगभग 10 बजे की है। घायल युवकों की पहचान प्रीत कुमार सिंह (25 वर्ष) और विशाल कुमार रजवार (30 वर्ष) के रूप में हुई है,
दोनों जारंगडीह के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्कूटी से कथारा से जारंगडीह आ रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खड़ी हाइवा डम्फर से स्कूटी टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस* मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल* पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं इस मामले में पेट्रोलिंग कर रहे बोकारो थर्मल थाना के एसआई मनोज कुमार सिंह ने 29 सितंबर 2026 मंगलवार को दूरभाष पर बताया कि युवक हाइवा में नहीं टकराया था। अगर हाइवा में टकराता तो स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती। दोनों युवक ड्रग्स के नशे में थे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिस कारण यह दुर्घटना हुई है।
No comments