चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना का दौरा कोयला आपूर्ति व भंडारण व्यवस्था की ली जानकारी, पर्यावरण संरक्षण और ...
चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परियोजना का दौरा
कोयला आपूर्ति व भंडारण व्यवस्था की ली जानकारी, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर समन्वय पर दिया जोर।
टंडवा/अशोक बंटी राज
टंडवा, चतरा उपायुक्त रवि आनंद, भा.प्र.से. ने गुरुवार को टंडवा स्थित एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विद्युत उत्पादन, कोयला आपूर्ति एवं भंडारण तथा संयंत्र के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परियोजना प्रमुख मनीष खेत्रपाल ने उपायुक्त को परियोजना की वर्तमान परिचालन स्थिति, कोयले की उपलब्धता और कोयला प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। वही राख प्रबंधन एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उपायुक्त रवि आनंद ने परियोजना के सुचारु संचालन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने परियोजना के कुशल संचालन, पर्यावरण संरक्षण तथा जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। दौरे के दौरान जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एनटीपीसी की ओर से अजय केरहळकर, महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण) गणपति भट्ट, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) जुनैद जावेद, महाप्रबंधक (यांत्रिक अभियांत्रिकी) तनमय दत्ता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नैगमिक संचार विभाग, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की ओर से बताया गया कि परियोजना के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में यह दौरा महत्वपूर्ण रहा।




No comments