FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

तिर्वा तहसील में अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन News

 तिर्वा तहसील में अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन  • मांगे पूरी नहीं होने तक प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेगें वकील। ...

 तिर्वा तहसील में अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन 



• मांगे पूरी नहीं होने तक प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेगें वकील।

कन्नौज।

 रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी 

 तिर्वा तहसील पर अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन कर जम कर की नारेबाजी । वकीलों का कहना था कि, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वह प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

बताते चलें कि, सुरक्षा और मौलिक अधिकारों से जुड़ी मांगों की लेकर  विगत दिन कानपुर में अधिवक्ताओं का प्रांतीय सम्मेलन आयोजिक किया गए था।

 इसमें मांगों को पूरा नहीं होने तक प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई थी।
प्रांतीय सम्मेलन में लिए गए फैसले को लेकर  तिर्वा तहसील मुख्यालय पर न्यू बार, लायर्स एसोसिएशन, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसके बाद अपनी मांगों को पूरा नहीं होने तक प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।

प्रदर्शन के चलते अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर रैली निकालने के बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं करने की बात कही।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनिल वर्मा, लाली यादव, अनिल कश्यप, अंशुमान, रामगोपाल, संजय शुक्ला, मुन्नू सिंह भूपेंद्र सिंह वैस, सतीश राजपूत, अशोक राजपूत,आदि वकील मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं