FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव आधार राज ने एनएमएल पकरी बरवाडीह परियोजना का किया दौरा

विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव आधार राज ने एनएमएल पकरी बरवाडीह परियोजना का किया दौरा खनन गतिविधियों की समीक्षा, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभिया...

विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव आधार राज ने एनएमएल पकरी बरवाडीह परियोजना का किया दौरा


खनन गतिविधियों की समीक्षा, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण


बड़कागांव/ अशोक बंटी राज 


बड़कागांव भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में संयुक्त सचिव (थर्मल, एफएससी, आईटी एवं सीएस) आधार राज ने एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना, हजारीबाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में संचालित खनन गतिविधियों एवं विभिन्न पहलों की समीक्षा की। एनएमएल सिकरी टाउनशिप पहुंचने पर आधार राज ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधरोपण अभियान में भाग लिया और पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व को रेखांकित किया।

इसके बाद उन्होंने एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के माइन व्यू प्वाइंट का निरीक्षण किया। यहां परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें खनन गतिविधियों, प्रमुख उपलब्धियों तथा परियोजना की ओर से संचालित विभिन्न पहलों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने परियोजना की परिचालन गतिविधियों, तकनीकी पहलों एवं अन्य विकासात्मक कार्यों से भी अवगत कराया।
दौरे के दौरान संयुक्त सचिव आधार राज ने परियोजना की विभिन्न गतिविधियों एवं पहलों की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्हें एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की परिचालन प्रगति तथा विभिन्न विकासात्मक पहलों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर हजारीबाग स्थित कोयला खनन परियोजनाओं एवं एनएमएल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं