कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में पहुंचा मुखिया का सहयोग दल, मुखिया ने दी पर्व की शुभकामनाएं। केरेडारी/अशोक बंटी राज केरेडारी प्रख...
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में पहुंचा मुखिया का सहयोग दल, मुखिया ने दी पर्व की शुभकामनाएं।
केरेडारी/अशोक बंटी राज
इस दौरान आनंद राज एवं उनकी टीम ने विभिन्न अखाड़ों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कर्मा पूजा में शामिल पर्वतिनियों एवं श्रद्धालुओं को कर्मा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मा पूजा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग इस पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद अथवा लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
विभिन्न कर्मा अखाड़ों की पर्वतिनियों एवं ग्रामीणों ने मुखिया दिनेश साव द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया की अनुपस्थिति में भी उनके पुत्र आनंद राज एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत के प्रत्येक कर्मा अखाड़े में पहुंचकर सहयोग करना और व्यवस्थाओं का जायजा लेना सराहनीय पहल है।
ग्रामीणों ने मुखिया दिनेश साव के प्रति आभार जताते हुए कर्मा पर्व की शुभकामनाएं दी तथा कर्म देव से मुखिया को जल्द सभी के बीच उपस्थित होने की कामना की। झीम झीम बारिश में भी डीजे और मंदार के थाप की आनंद लेते दिखे। कर्मा पूजा को सफल बनाने में रामचंद्र साव, करम साव, कुलदीप साव, हरि साव, राजेश साव, अनिल साव, प्रबिल कुमार, सुभाष कुमार, दिनेश मिंझ, बीरबल कुमार, मधु साव, खिरोधर साव, महेश साव, सुनील साव, केदार साव, प्रेम साव, लखन साव, अर्जुन साव, पारसनाथ राणा, नरेश महतो, सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में कंडाबेर पंचायत सहित पूरे केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में कर्मा पूजा संपन्न हुआ।













No comments