पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी,मचा कोहराम • घटना ग्राम तिर्वा कोतवाली के गांव हंसापुर का है। कन्नौज। रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी...
पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी,मचा कोहराम
• घटना ग्राम तिर्वा कोतवाली के गांव हंसापुर का है।


कन्नौज।
रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी
एक विवाहिता और करीब एक साल की मासूम बच्ची की मां ने पति से रोज रोज कलेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने की खबर पर हड़कंप मच गया।
बताते चले कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव हंसापुर निवासी रामनरायन के तीन पुत्र पिंटू और सुमित के अलावा 25 वर्षीय मुकेश के अलावा एक पुत्री रोली भी है।
सुमित और पिंटू दिल्ली में रहकर अपनी जीविका चलाते हैं। वहीं रोली की शादी भी बीते माह हो चुकी है। रोली की शादी में पिता और दिल्ली में रह रहे भाइयों ने अच्छी खासी कमाई को खर्च किया।
मुकेश से भी बहन की शादी में सहयोग मांगा गया था, जिसके कारण वह अपनी कमाई सहित शादी के जेवरात भी गिरवीं रखने की तैयारी में था। मुकेश ने अपनी पत्नी से कहा था कि जल्द ही वह बहन की शादी के कारण गिरवीं रखे जेवरातों को रखने के बाद छुड़ा लेगा।रामनरायन की बीते कुछ दिनों से हालत खराब होने के कारण वह कानपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गए है।
वर्तमान में गांव स्थित घर पर 25 वर्षीय मुकेश और उनकी पत्नी 23 वर्षीय स्वाती राजपूत रहते हैं। शादी के बाद दंपत्ति के एक मासूम बच्ची भी है। जो अपने मां पिता के साथ रहती है।
इटावा जिले के इकदिल के गांव जगन्नाथपुरा गांव निवासी स्वाती से मुकेश की शादी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक बहन की शादी में और बीमार पिता की हालत खराब होने के कारण इलाज में खर्च पैसे के चलते कमाई का कोई जरिया न होने के कारण मुकेश और स्वाती के मध्य शादी के जेवरातों को गिरवीं रखने को लेकर विवाद शुरू हो गया था।
बताया गया है कि इसी बात को के चलते पत्नी स्वाती का शव गांव स्थित मकान के पक्के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला।
मामले की जानकारी जब पति मुकेश को हुई तो रोने चिल्लाने का सिलसिला शुरू हो गया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों एकत्र हो गए घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतिका के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया गया।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतिका के मायके वालों ने बेटी के ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना के विषय में कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी।
No comments