FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सरकारी योजनाओं को लेकर भाजपा ने आयोजित किया नुक्कड़ नाटकNews

  सरकारी योजनाओं को लेकर भाजपा ने आयोजित किया नुक्कड़ नाटक कन्नौज।  रिपोर्ट-अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी  सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार की य...

 

सरकारी योजनाओं को लेकर भाजपा ने आयोजित किया नुक्कड़ नाटक


कन्नौज।

 रिपोर्ट-अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार की योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जनमानस को जागरूक करने को भारतीय जनता पार्टी ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि तिर्वा रोडवेज बस स्टैंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री आनंद कुमार सिंह, जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, उमर्दा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा आदि की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक का मंचन कराया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मौजूद जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया,वहीं जन जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने जनमानस को जागरूक भी किया। कार्यकम में नुक्कड़ नाटक का मंचन करने वाले कलाकारों को राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने सम्मानित भी किया गया। 

नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी रही।

सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित कार्यकम में यशवंत राजपूत, उदय नरायन त्रिपाठी, नीरज चक्रवर्ती, सौरभ पटेल, अभिषेक पांडे, प्रमुख रूप मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं