पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रिपोर्ट -प्रदीप सैनी भोगांव (मैनपुरी): मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के ख...
पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट -प्रदीप सैनी
भोगांव (मैनपुरी): मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन शिकंजा' अभियान के तहत भोगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित व संदिग्ध चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कुँवरपाल पुत्र सियाराम (निवासी ग्राम परतापुर), सुमित शाक्य पुत्र लज्जाराम (निवासी विनोदपुर), बृजेश कुमार पुत्र पातीराम (निवासी नाका) और अतर सिंह पुत्र सालिगराम (निवासी भवानी नगर) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई व लिखापढ़ी पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
No comments