FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सपाईयों ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंतीNews

 सपाईयों ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती  रिपोर्ट-अवनीश चंद्र तिवारी "छोटे"  कन्नौज। समाजवादी पार्टी क...

 सपाईयों ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती




 रिपोर्ट-अवनीश चंद्र तिवारी "छोटे" 

कन्नौज।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज जिला मुख्यालय कन्नौज में संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण और समाजवाद के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने की, जबकि संचालन समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने किया।महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान जिला अध्यक्ष कलीम खान और दिनेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमें इन महापुरुषों से समता, समानता और समाजवाद की स्थापना की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। 

उन्होंने देश निर्माण और समाज के उत्थान में उनके योगदान को अनुकरणीय बताया।सरकार पर साधा निशाना वक्ताओं ने मौजूदा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार न केवल महापुरुषों का अपमान कर रही है, बल्कि उनके बताए हुए आदर्शों को भी धता बता रही है।

2027 में सरकार बनाने का संकल्प: मनोज अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी और वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने महापुरुषों के ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजवादी पार्टी आगामी 2027 में प्रदेश में पुन समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है।​

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा हसीब हसन, राष्ट्रीय सचिव शिवम यादव, विधानसभा महासचिव आनंद बाबू यादव, जतिन गिहार, अनूप बाजपई, सीबू तिवारी, नितीन यादव,भोले कुरेशी, राजू यादव,रामवीर कठेरिया समेत दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं