FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सपाइयों ने धूमधाम से मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथिNews

 सपाइयों ने धूमधाम से मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि  रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समा...

 सपाइयों ने धूमधाम से मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि

 रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज

नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक एवं महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की राह दिखाते हैं।

 समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष और विचारधारा समाजवादी आंदोलन की मजबूत नींव हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

 सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने कहा कि डॉ. लोहिया का सपना एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जहां जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सीबू तिवारी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने देश में गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष करते हुए आम जनता को राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

पूर्व नगर अध्यक्ष भोले कुरैशी ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवादी विचारधारा देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर चलने तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान सपा बंटी शर्मा ,अनूप बाजपई, नितिन यादव,राजू यादव,भोले कुरेशी,नेता विवेक पाल,रोहित कुशवाहा,चंद्रभान दोहरे,अजय कश्यप,विनोद यादव,विजय यादव, आदिल परवेज़,पप्पू पाल, शिवाजी राव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं