FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी बरामद News

लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी बरामद   मामला कन्नौज जिले के पाल चौराहा अंडरपास के   निकट का। • गिरफ्तार तस्कर बोला...

लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी बरामद 

 मामला कन्नौज जिले के पाल चौराहा अंडरपास के   निकट का।



• गिरफ्तार तस्कर बोला, पकड़ी गई डीसीएम से ही हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा निवासी युवक बिहार भेजता था शराब।
 
कन्नौज

रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे

कन्नौज पुलिस को शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपए में बताई गई है। 

पुलिस ने मामले में एक आरोपी शराब तस्कर को डीसीएम सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक जिले के पुलिस कप्तान विनोद कुमार के संरक्षण में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफतला हांथ लगी है। पुलिस ने पाल चौराहे अंडरपास के निकट से एक डीसीएम को पकड़ा। 

तलाशी में डीसीएम से करीब 50 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद हुई है। पकड़ी गई शराब में 545 पेटी (170 पेटी रॉयल स्टेग,185 पेटीइंपीरियल ब्लू हॉफ,190 पेटी इंपीरियल ब्लू क्वार्टर) कुल 4836 लीटर अवैध शराब, के अलावा एक मोबाइल,10200 रुपए की नकदी, सहित एक आयशर डीसीएम नंबर यूपी 22CT 1012 भी बरामद किया गया है।

इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर राजस्थान के बाड़मेर के गांव विसारनिया निवासी 32 वर्षीय जयसिंह पुत्र चेनाराम को गिरफ्तार किया है।

पूंछ ताँछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि, हरियाणा के सोनीपत खरखोदा निवासी सोनू नामक व्यक्ति शराब को इसी गाड़ी से बिहार भेजता था। मैं पहले भी इसी प्रकार शराब को भीबिहार ले जा चुका हूं। इस परिवहन से जो रुपए मिलते हैं, उसी से अपना और परिवार का भरण पोषण करता हूं। 

शराब तस्कर से मिली जानकारी के बाद अब पुलिस सोनू की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली उपरोक्त सफलता पर एसपी विनोद कुमार ने बधाई दी है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं