पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 55 पीस शराब बरामद पेलावल, हजारीबाग/अशोक बंटी राज हजारीबाग। पेलावल ओपी क्षेत्र में ...
पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 55 पीस शराब बरामद
पेलावल, हजारीबाग/अशोक बंटी राज
हजारीबाग। पेलावल ओपी क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 55 पीस अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पबरा गांव स्थित एक दुकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पबरा गांव में नरेश राम, पिता चरण राम की दुकान पर छापामारी की। पुलिस को देखते ही नरेश राम भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दुकान की तलाशी के दौरान बिना वैध कागजात के विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।
55 पीस अवैध शराब बरामद
विदेशी शराब – 31 पीस
बीयर – 24 पीस
पुलिस ने गिरफ्तार नरेश राम, पिता चरण राम, निवासी पबरा, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल सपन महथा, पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टु रजक, पु०अ०नि० प्रमोद कुमार राय, पु०अ०नि० राजदीप कुमार सहित पेलावल ओपी के सशस्त्र बल शामिल रहे।



No comments