FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी, हजारीबाग पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए QR कोड।

अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी, हजारीबाग पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए QR कोड। हजारीबाग | अशोक बंटी राज महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक...


अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी, हजारीबाग पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए QR कोड।


हजारीबाग | अशोक बंटी राज



महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर अपनी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित महत्वपूर्ण स्थानों पर ‘रक्षक ऐप’ के तहत QR कोड चिपकाए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य किसी भी आपराधिक घटना या विधि-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति की सूचना मिलने पर हजारीबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। QR कोड आधारित व्यवस्था के माध्यम से पुलिस की निगरानी और रिस्पॉन्स सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की इस नई पहल से अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं