डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की अनुशंसा पर नया गोल पोस्ट मिला रिपोर्ट:- तुलसी प्रसाद बोकारो संवाददाता नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित मु...
डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की अनुशंसा पर नया गोल पोस्ट मिला
रिपोर्ट:- तुलसी प्रसाद बोकारो संवाददाता
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित मुंगों रंगामाटी पंचायत के अंतर्गत कोठी मैदान स्थित स्वर्गीय टेकलाल महतो स्टेडियम में अब फुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिल सकेगी। डुमरी विधायक जयराम महतो की अनुशंसा पर डीवीसी के सीएसआर मद से स्टेडियम में नया गोल पोस्ट लगाया गया है। इसके बाद शुक्रवार को विद्यार्थी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में नए गोल पोस्ट के साथ पहला फुटबॉल मुकाबला आयोजित किया गया।
उद्घाटन अवसर पर पिपराडीह और गोरगोरवा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान पहुंचे। खिलाड़ियों के बीच पूरे मुकाबले के दौरान कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के जरिए दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया
स्थानीय खिलाड़ियों के अनुसार, स्टेडियम में लंबे समय से गोल पोस्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसकी कमी के कारण नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के आयोजन में परेशानी होती थी। समस्या की जानकारी विधायक जयराम महतो को दी गई थी। उनकी अनुशंसा के बाद डीवीसी की ओर से सीएसआर के तहत गोल पोस्ट उपलब्ध कराया गया।
विद्यार्थी स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने कहा कि नई सुविधा मिलने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। साथ ही भविष्य में स्टेडियम में बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। इससे ऊपरघाट समेत पूरे बेरमो अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।
मौके पर मौजूद खेलप्रेमियों और आयोजकों ने स्टेडियम में खेल सुविधा बढ़ाने के लिए डीवीसी प्रबंधन और डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रति आभार जताया।
No comments