बारिश-धूप से मिलेगी राहत, बीजीआर माइनिंग ने 320 स्कूली बच्चों को बांटे छाते। केरेडारी/अशोक बंटी राज केरेडारी। बारिश और तेज धूप में स्कूली ...
बारिश-धूप से मिलेगी राहत, बीजीआर माइनिंग ने 320 स्कूली बच्चों को बांटे छाते।
केरेडारी/अशोक बंटी राज
केरेडारी। बारिश और तेज धूप में स्कूली विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए बीजीआर माइनिंग कंपनी, केरेडारी प्रोजेक्ट की ओर से मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। ग्राम पंचायत पाण्डु अंतर्गत तरहेसा, कावेद और बालेदेवरी स्थित सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच कुल 320 छातों का वितरण किया गया।
कंपनी की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बारिश और तेज धूप से बचाव के साथ उनकी दैनिक स्कूल यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। छाते पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक कार्तिक सिंह, श्रीनिवासन समेत कंपनी के अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने बीजीआर माइनिंग कंपनी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया यह प्रयास बेहद उपयोगी है। ग्रामीणों ने कंपनी से क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास में भी सहयोग करने की उम्मीद जताई।




No comments