भोगांव( मैनपुरी ) संवाददाता प्रदीप सैनी एसआईआर का भुगतान न होने पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा,एसडीएम को दिया शिकायती पत्र भोंगाँव। दैनिक स्व...
भोगांव( मैनपुरी )
संवाददाता प्रदीप सैनी
एसआईआर का भुगतान न होने पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा,एसडीएम को दिया शिकायती पत्र
भोंगाँव। दैनिक स्वतंत्र निवेश नगर विगत सात माह पूर्व सरकार द्वारा शिक्षको से कराये गये एसआईआर मे भुगतान न होने के कारण शिक्षको मे गहरा रोष व्याप्त है।
शुक्रवार को उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल को ज्ञापन सौपते हुये मानदेय के भुगतान की मांग की है
शुक्रवार को तहसील पहुचे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल को ज्ञापन सौपते हुये बताया कि जिले की अन्य तहसीलों में जनगणना प्रशिक्षण का कार्य करने वाले शिक्षकों को मानदेय का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।
केवल भोंगाँव तहसील के शिक्षक का ही भुगतान नही हुआ है। उन्होने कहा कि शिक्षकों ने भीषण गर्मी के बावजूद पूर्ण मनोयोग और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला है।
उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल ने शिक्षको को जल्दी भुगतान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री कर्मवीर सिंह शाक्य, प्रबल प्रताप सिंह चैहान, कर्मवीर सिंह शाक्य,इमरान जावेद खान, दिवसी प्रताप, चेतन चैहान, गौरव यादव, अनुराग कुमार, मुकेश पाल, अनुराग यादव, आशीष
फोटो परिचय- शुक्रवार को भुगतान को लेकर उपजिलाधिकारी पीयूष जासवाल को ज्ञापन देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी
No comments