FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

CBCMP की पहल से जोरदग की 30 महिलाओं को मिला कौशल विकास का अवसर

CBCMP की पहल से जोरदग की 30 महिलाओं को मिला कौशल विकास का अवसर   जूट बैग और सोहराय पेंटिंग प्रशिक्षण से जोरदग की 30 महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर...

CBCMP की पहल से जोरदग की 30 महिलाओं को मिला कौशल विकास का अवसर


 जूट बैग और सोहराय पेंटिंग प्रशिक्षण से जोरदग की 30 महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर 


 CBCMP ने सीएसआर के तहत शुरू किया कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम


केरेडारी। अशोक बंटी राज



केरेडारी, चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना (सीबीसीएमपी) की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत जोरदग गांव की 30 महिलाओं को जूट बैग निर्माण एवं सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण देने की पहल शुरू की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सतत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीबीसीएमपी के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे ने रिबन काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विजय किशोर, एजीएम (एचआर), एन. स्वैन, एजीएम (एलए/आर एंड आर/सीएसआर), अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य, महेंद्र रजक, सुंदर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट बैग निर्माण और पारंपरिक सोहराय चित्रकला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रतिभागी महिलाएं अपने पारंपरिक हुनर एवं रचनात्मक कौशल को विकसित कर सकेंगी तथा भविष्य में उत्पाद तैयार कर आय अर्जित करने के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी। CBCMP की इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं