FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पदमा में रिटायर्ड शिक्षक पर गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा

पदमा में रिटायर्ड शिक्षक पर गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा   रिटायर्ड शिक्षक पर गोली चलाने वाला अपराधकर्मी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, पिस्टल ...

पदमा में रिटायर्ड शिक्षक पर गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा


 रिटायर्ड शिक्षक पर गोली चलाने वाला अपराधकर्मी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, पिस्टल समेत हथियार बरामद 


पदमा, हजारीबाग /अशोक बंटी राज 


पदमा ओपी क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय कुमार महथा पर गोली चलाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधकर्मी के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, मिस फायर गोली, खोखा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे रामजय कुमार महथा शेविंग कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधकर्मियों ने उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम जिहु में छापेमारी कर कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी सुरजपुरा गली नंबर-01, पदमा ओपी क्षेत्र को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय कुमार महथा के साथ उसका पूर्व से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उसने बदला लेने के उद्देश्य से गोलीकांड को अंजाम दिया।

 बरामद सामान 

01 पिस्टल, 08 जिंदा गोलियां, 02 मिस फायर गोलियां, 02 खोखा, 01 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन, पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों से संबंध रहा है। उसके खिलाफ बरही (पदमा), सरायकेला आरआईटी थाना समेत अन्य स्थानों पर मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

छापामारी दल में शामिल रहे

एसडीपीओ बरही राधा प्रेम किशोर, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार सोरेन, संदीप कुमार, पदमा ओपी सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा/संगठित अपराध शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गोलीकांड के आरोपी की गिरफ्तारी महज 24 घंटे के भीतर होने से क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की चर्चा है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं