डीएम वा एसपी ने जाहिरा देवी मंदिर रोहिली मेले का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे कन्नौज...
डीएम वा एसपी ने जाहिरा देवी मंदिर रोहिली मेले का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे
कन्नौज।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से थाना तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत प्रसिद्ध जाहिरा देवी मंदिर, रोहिली मेले का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं एवं मेले में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आवागमन, दर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा मेले में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, लापरवाही अथवा सुरक्षा में चूक को कतई बर्दाश्त न किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करें।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में लगातार सघन पेट्रोलिंग एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा जाए, जिससे आवागमन सुचारू बना रहे। मेले में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक टीम को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराएं।
No comments