FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बागपत में किसान-मजदूरों की समस्याओं पर संघर्ष मोर्चा की बैठकNews

 बागपत  संवाददाता- नितिन पांचाल *बागपत में किसान-मजदूरों की समस्याओं पर संघर्ष मोर्चा की बैठक, समस्याएं सुनने के बाद संगठन विस्तार को लेकर क...

 बागपत 

संवाददाता- नितिन पांचाल

*बागपत में किसान-मजदूरों की समस्याओं पर संघर्ष मोर्चा की बैठक, समस्याएं सुनने के बाद संगठन विस्तार को लेकर कई पदाधिकारियों की नियुक्ति*



**बागपत।** भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की ओर से देशराज मोहल्ले बागपत में किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व **प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया** ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसान-मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।


 **प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में किसान-मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। इन समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखकर उनके समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।**



बैठक के बाद संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से **विनोद सिंह को जिला सचिव, पंकज कुमार को जिला सचिव, नसीम मलिक को विधानसभा सचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), मुस्तफा अली को विधानसभा उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), रईस को विधानसभा महासचिव, अमन अल्वी को नगर सचिव (बागपत) तथा अक्रम पहलवान को विधानसभा अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)** नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और किसान-मजदूरों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई।

**जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रधान** ने कहा कि किसान-मजदूरों के हक और अधिकारों की आवाज को संगठन पूरी मजबूती से उठाता रहेगा और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।

इस दौरान **देवेंद्र तोमर, विक्रांत चौधरी, पवन कुमार, कामिल अब्बासी, जायिद खान, सलमान उर्फ समीर और जावेद खान** सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं