FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

महोबा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण News

 महोबा  रिपोर्ट-देवेश यादव  न्यायालय परिसर में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था के स...

 महोबा 

रिपोर्ट-देवेश यादव 

न्यायालय परिसर में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश




आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर रविकान्त गोंड़ के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय महोबा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।



निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया तथा न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट्स एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया।




इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा न्यायालय परिसर में आने वाले आमजन के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल निरन्तर सतर्क रहकर ड्यूटी का निर्वहन करे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। महोबा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं