FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

खाटू श्याम के दर्शन कर वृंदावन जा रहे थे श्रद्धालुNews

 किशनी -मैनपुरी रिपोर्ट -प्रदीप सैनी  राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे किशनी के श्रद्धालुओं की पिकअप KMP पर ट्रक से टकराई, 6 की मौत और 14 घायल म...

 किशनी -मैनपुरी

रिपोर्ट -प्रदीप सैनी 

राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे किशनी के श्रद्धालुओं की पिकअप KMP पर ट्रक से टकराई, 6 की मौत और 14 घायल


मैनपुरी। जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ हरियाणा के पलवल जिले में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया।


रक्षाबंधन पर्व पर खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई। 

इस दर्दनाक हादसे में किशनी क्षेत्र के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए!




खाटू श्याम के दर्शन कर वृंदावन जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर मुरैया, मकोया और चांदा के करीब 21 लोग रक्षाबंधन पर पिकअप किराए पर लेकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। 

सोमवार शाम राजस्थान के खाटू श्याम व बालाजी के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु मथुरा के वृंदावन दर्शन के लिए KMP एक्सप्रेस-वे से होकर गुजर रहे थे। मंगलवार तड़के हरियाणा के पलवल सीमा में पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी।



हादसे में 6 की मौत, 14 घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने सभी को पलवल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के नाम: विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश।

घायलों के नाम: सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और किशनी क्षेत्र के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं