FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं हजारीबाग झारखंड  अशोक बंटी राज  उपायुक्त  हेमन्त सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में...

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं


हजारीबाग झारखंड 

अशोक बंटी राज 


उपायुक्त  हेमन्त सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। उपायुक्त ने जनता दरबार में जिले के  ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क,आवास योजना, रोजगार, मुआवजा भुगतान मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किया।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं