FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

प्रयागराज कार्यकर्ताओं के घर जाकर की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त कियाNews

         * मंत्री नन्दी ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण* * कार्यकर्ताओं के घर जाकर की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त किया* उत्तर प्रदेश सरकार...


         *मंत्री नन्दी ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण*

*कार्यकर्ताओं के घर जाकर की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त किया*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को मीरापुर मंडल क्षेत्र में भ्रमण कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की। वहीं कई परिवारों में पिछले दिनों पारिवारिक सदस्यों के निधन की सूचना पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी भी मौजूद रहीं। 
मंत्री नन्दी ने मीरापुर मंडल के सदियापुर शास्त्रीनगर में नौ लाख, करेला बाग में 5.75 लाख, करेली मुख्य मार्ग पर ईडन गार्डन गेस्ट हाउस के बाहर 7.19 लाख, सदियापुर में लागत 2.29 लाख, मीरापुर में 8.31 लाख से निर्मित सीसी रोड, इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का लोर्कापण किया। मंत्री नन्दी ने करेलाबाग निवासी इंद्रावती देवी के निधन, श्याम निषाद के दो भाईयों के निधन, संतोष निषाद एवं सत्यधारी निषाद, गोरेलाल निषाद, तारा देवी निषाद, सदियापुर निवासी रामजी निषाद, शिवशंकर गुप्ता उर्फ पप्पू, संजय निषाद, पन्ना प्रमुख उमाशंकर की पत्नी के निधन की सूचना पर उनके घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। 
 इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मीरापुर गया निषाद, मण्डल अध्यक्ष चौक सुमित वैश्य, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह व दिलीप केसरवानी, पार्षद ऋषि कुमार निषाद, अनिल केसरवानी, राजेन्द्र कुशवाहा, सुमित सिंह बाघी, ज्ञान कुशवाहा, हरि प्रसाद सिंह सिंह सोनू , धीरज केसरवानी, विनोद निषाद, रेखा कनौजिया, मधुमिता नाथ, नीरज निषाद, दरबारी लाल, सौरभ मेहता, कुंवरजी केसरवानी, सचिव जायसवाल, अंकुश चौरासिया, आशुतोष तिवारी, साहिल केसरवानी, मंजीत गुप्ता, गौरव गोपल मिश्रा, अलका सक्सेना, धल्लु निषाद, संजय कुशवाहा, योगेन्द्र कुशवाहा समस्त क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।

 संवाददाता 

      विजय कुमार मिश्रा

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं