FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कंडाबेर के दिवाकर कुमार बने कस्टम इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर

कंडाबेर के दिवाकर कुमार बने कस्टम इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर केरेडारी/अशोक बंटी राज केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कंडाबेर गांव निवासी समा...

कंडाबेर के दिवाकर कुमार बने कस्टम इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर


केरेडारी/अशोक बंटी राज


केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कंडाबेर गांव निवासी समाजसेवी सुरेश राम के सुपुत्र दिवाकर कुमार ने अपनी सफलता से परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित रोजगार मेला के दौरान सरकारी नौकरियों में चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में दिवाकर कुमार को कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। दिवाकर कुमार की इस उपलब्धि को विकसित भारत के संकल्प में सहभागी युवा शक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकारी सेवा में चयनित होने की खबर मिलते ही कंडाबेर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दिवाकर कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दिवाकर कुमार के पिता सुरेश राम, माता, दादा, दादी तथा छोटे भाई राजीव कुमार ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और सफलता पर बधाई दी। समाजसेवी पिता सुरेश राम ने कहा कि दिवाकर की मेहनत और लगन ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। दिवाकर कुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धि से कंडाबेर सहित पूरे केरेडारी क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं