कटकमदाग में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद; शातिर चोर गिरफ्तार कटकमदाग/अशोक बंटी राज हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र ...
कटकमदाग में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल बरामद; शातिर चोर गिरफ्तार
कटकमदाग/अशोक बंटी राज
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में घर से लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने चोरी गए सामान को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को कस्तूरीखाप गदोखर निवासी गौरीशंकर प्रसाद दांगी ने कटकमदाग थाना में आवेदन देकर बताया कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से पढ़ाई में उपयोग होने वाला एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मामले में कटकमदाग थाना कांड संख्या 179/26, धारा 331(1)/305 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को दी गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में अली राजा उर्फ बबलू (22 वर्ष), पिता स्व. सरफराज अंसारी, स्थायी पता चिस्तिया मोहल्ला, बड़ा बाजार ओपी, हजारीबाग तथा वर्तमान पता कूद, थाना कटकमदाग, को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान बरामद HP कंपनी का एक लैपटॉप INFINIX कंपनी का एक स्मार्टफोन OPPO कंपनी का एक स्मार्टफोन, आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध हजारीबाग सदर थाना में वर्ष 2022, 2023 और 2024 के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा लोहसिंघना थाना में वर्ष 2025 में BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल सपन कुमार माहथा, कटकमदाग थाना प्रभारी पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, पु०अ०नि० चितरंजन कुमार, स०अ०नि० संतोष कुमार महतो, तकनीकी शाखा की टीम एवं थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर स्थानीय स्तर पर पुलिस की सक्रियता की चर्चा है।


No comments