सांसद खेल महोत्सव में कंडाबेर-इतिज का जलवा, प्रथम स्थान हासिल कर किया खिताब अपने नाम केरेडारी/अशोक बंटी राज केरेडारी प्रखंड में आयोजित सांस...
सांसद खेल महोत्सव में कंडाबेर-इतिज का जलवा, प्रथम स्थान हासिल कर किया खिताब अपने नाम
केरेडारी/अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में कंडाबेर-इतिज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि कोदवे की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल रहे। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद भगत के नेतृत्व में किया गया। वहीं अध्यक्ष बहादुर राम एवं सचिव केशो मोरिया सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए नशे से दूर रहने तथा खेलकूद से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा खेल के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं और समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में रेफरी तोकीर आलम की भी अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का जमकर आनंद उठाया।कंडाबेर-इतिज की टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।


No comments